Search

 
 
 

Ranchi News: सावन से पहले पहाड़ी मंदिर पहुंचे DC, बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

सावन महीना शुरू होने से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को पहाड़ी मंदिर पहुंचे. जहां चल रहे विकास कार्यों और तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन महीने में पहाड़ी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना जैसे अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.
 
  • शीशे की पूजन सामग्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Ranchi: सावन महीना शुरू होने से पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को पहाड़ी मंदिर पहुंचे. जहां चल रहे विकास कार्यों और तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन महीने में पहाड़ी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना जैसे अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंदिर तक जाने वाले सीढ़ी मार्ग, शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 


उपायुक्त ने कहा कि पहाड़ी मंदिर रांची वासियों की मुख्य आस्था का केन्द्र है. प्रत्येक सावन में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, रोशनी और भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने श्रद्धालुओं और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सावन महीने के दौरान मंदिर परिसर में शीशे की किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. 

 

दुकानदार भी शीशे की बोतल या पात्र में पूजन सामग्री उपलब्ध नहीं कराएं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और  सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

 

निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे. मंदिर समिति की ओर से उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान भी किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही