Search

 
 
 

इचागढ़ की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News: प्रतिनिधिमंडल ने इचागढ़ डैम विस्थापितों की 44 वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कहा गया कि विस्थापितों को अब तक पूर्ण सुविधाएं, बकाया भुगतान और विकास पुस्तिकाएं नहीं मिली हैं. पुनर्वास कॉलोनियों में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी है. भूमिज समाज के पारंपरिक समाधि स्थल ‘हरसाली’ के डूब जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए नई भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई.
 
लोकभवन के बाहर की फोटो

Ranchi News: इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं और सात सूत्री मांगों को लेकर भाजपा जिला मंत्री रूपेश वर्मा (पप्पू वर्मा) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा समाज के प्रतिनिधि समेत क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल थे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने इचागढ़ डैम विस्थापितों की 44 वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कहा गया कि विस्थापितों को अब तक पूर्ण सुविधाएं, बकाया भुगतान और विकास पुस्तिकाएं नहीं मिली हैं. पुनर्वास कॉलोनियों में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी है. भूमिज समाज के पारंपरिक समाधि स्थल ‘हरसाली’ के डूब जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए नई भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके अलावा चौका क्षेत्र की स्पंज आयरन फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण पर रोक, कुकड़ू क्षेत्र में हाथियों से फसल और जान-माल को हो रहे नुकसान से निजात व चांडिल के 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति कर अस्पताल शुरू करने की मांग रखी गई.

 

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने सभी मामलों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. रूपेश वर्मा ने कहा कि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता अनशन और उग्र जनआंदोलन करने को बाध्य होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही