Search

 
 
 

Ranchi News : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ अभियान तेज करने का ऐलान

Ranchi News : कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा.
 
प्रेस कांफ्रेंस

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का विरोध अभियान तेज हो गया है. इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग की कार्यशैली, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार राजा प्रदेश महासचिव एवं ग्रामीण रांची प्रभारी रियाज अहमद, और ग्रामीण रांची जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है. इसके तहत जिला स्तर पर ‘वोट बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा. मार्च दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा, जहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा.

 

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आंदोलन को आगे प्रखंड और पंचायत स्तर तक ले जाने की तैयारी है. 10 से 20 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद पंचायत स्तर पर भी अभियान चलाया जाएगा.

 

नेताओं ने हाल में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों में एक ही नाम और चेहरे से फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने और छोटे पते पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने जैसे मामले सामने आए हैं.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान का भी उल्लेख किया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा.

 

नेताओं ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग के भीतर भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यशैली को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं. उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए.

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही