- कहा- पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को करे सुनिश्चित
Ranchi News: राज्य स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से किया जाना चहिए. सभा कार्यक्रमों में संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए.पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया.
विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा.
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा. लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिए. आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके. इसके अलावा वीबी-जी राम योजना अंतर्गत मैनडेज क्रिएशन एवं योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

