Search

 
 
 

Ranchi News : वित्तीय कुप्रबंधन से विकास कार्य ठप, ठेकेदारों के हजारों करोड़ बकाया- भाजपा

Ranchi News : प्रतुल ने दावा किया कि बजट में प्रावधान के बावजूद करीब 31,416 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए. वहीं, राजकोषीय घाटा बढ़कर 14,527 करोड़ रुपये और राज्य की कुल देनदारियां 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई हैं. उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से छोटे ठेकेदारों की पूंजी फंस रही है और मजदूरों व सप्लायरों का बकाया चुकाने में परेशानी हो रही है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बजट की राशि खर्च नहीं हो पा रही है और दूसरी ओर ठेकेदारों के हजारों करोड़ रुपये के भुगतान लंबित हैं. इससे सड़क, पुल, भवन समेत विकास योजनाओं का काम प्रभावित हो रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रतुल ने दावा किया कि बजट में प्रावधान के बावजूद करीब 31,416 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए. वहीं, राजकोषीय घाटा बढ़कर 14,527 करोड़ रुपये और राज्य की कुल देनदारियां 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई हैं. उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से छोटे ठेकेदारों की पूंजी फंस रही है और मजदूरों व सप्लायरों का बकाया चुकाने में परेशानी हो रही है.

 

उन्होंने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए 52,855 उपयोगिता प्रमाणपत्र लंबित होने और उनसे जुड़ी 1,60,565 करोड़ रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिलने पर भी सवाल उठाए. प्रतुल ने सरकार से राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही