Search

 
 
 

Ranchi News: 16 मई से शुरू होगा डोर-टू-डोर मकान गणना व सूचीकरण कार्य

Ranchi : जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरा होने के बाद 16 मई  से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO)  शुरू होगा. जिसमें मकानों की गणना/सूचीकरण का कार्य किया जाएगा. जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारियां लेंगे.
 

Ranchi: जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरा होने के बाद 16 मई  से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO)  शुरू होगा. जिसमें मकानों की गणना/सूचीकरण का कार्य किया जाएगा. जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारियां लेंगे.


इस दौरान सभी मकानों का सूचीकरण और परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी जनगणना 2027 की तैयारी के अंतर्गत प्रवेक्षकों (Supervisors) व प्रगणकों (Enumerators) को निगम कार्यालय में किट प्रदान की गई. जिसमें प्रशिक्षण सामग्री, आईडी कार्ड, फॉर्मेट, पेन, बैग समेत अन्य शामिल हैं. 


इस दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करने की अपील की है. जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है. इसके आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतियां और योजनाएं तैयार की जाती हैं. 


जब जनगणनाकर्मी डोर-टू-डोर सर्वे के लिए लोगों के घर पहुंचे, तब वे आवश्यक और सही जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही