Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: रांची ISBT का DPR तैयार, आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव पर मुहर संभव

राजधानी रांची के दुबलिया में निर्माण होने वाले अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)  का रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है. नगर विकास विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में तकनीकी खामी के कारण पूर्व में फाइल जुडको को वापस लौटा दी थी.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के दुबलिया में निर्माण होने वाले अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)  का रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है. नगर विकास विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में तकनीकी खामी के कारण पूर्व में फाइल जुडको को वापस लौटा दी थी.


अब सुधार के बाद परियोजना प्राधिकृत समिति से अगले हफ्ते तकनीकी स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है. समिति से स्वीकृति मिलते ही इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है.

 

इसे भी पढ़ें:

 
जानकारी के मुताबिक पूर्व में तकनीकी खामियों के कारण नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से लौटाई गई रिपोर्ट में अब आवश्यक सुधार कर लिए गए हैं. आगामी कैबिनेट की मुहर लगते ही विभाग की ओर से संकल्प पत्र जारी किया जाएगा, जिसके बाद झारखंड शहरी बुनियादी ढांचा विकास निगम (JUIDCO) इस परियोजना के लिए निविदा (टेंडर) आमंत्रित करेगा. अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही बिना किसी देरी के टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके.


 
रांची में प्रस्तावित यह अत्याधुनिक ISBT लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इसके निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा. यह टर्मिनल न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यहां से अंतरराज्यीय बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो सकेगा.


 
परियोजना के तहत यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज, पर्याप्त पार्किंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके बनने से शहर के अंदर बसों के दबाव में कमी आएगी और यात्रियों को एक ही स्थान से विभिन्न राज्यों के लिए बसें उपलब्ध हो सकेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही