Search

 
 
 

Ranchi News : पंचशील नगर में नाली निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का DPR तैयार

बरसात से पहले शहर को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ वार्ड संख्या-32 स्थित पंचशील नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जलजमाव वाले इलाकों, नालियों की स्थिति, जल निकासी मार्ग और अतिक्रमण का जायजा लिया गया.
 
  • अतिक्रमण कर बनाए गए 23 भवनों को नोटिस 

Ranchi : बरसात से पहले शहर को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ वार्ड संख्या-32 स्थित पंचशील नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जलजमाव वाले इलाकों, नालियों की स्थिति, जल निकासी मार्ग और अतिक्रमण का जायजा लिया गया. 

 

नगर आयुक्त ने कहा कि मॉनसून के दौरान लोगों को जलजमाव से राहत दिलाने का प्रयास किए जाएंगे. इसके लिए कम लंबे समय तक दोनों स्तरों पर कार्य योजना बनाकर काम किए जा रहे है. उन्होंने पंचशील नगर में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के आदेश दिए गए है. वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही गई.

 

निरीक्षण के दौरान निगम की टीम ने नालियों पर अतिक्रमण कर बनाए गए 23 भवनों को नोटिस जारी किया. भवन मालिकों को सात दिनों के भीतर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने बताया कि पंचशील नगर-पंडरा क्षेत्र में आरसीसी नाली निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपए का डीपीआर तैयार किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही