Search

 
 
 

Ranchi News: रिम्स में पेयजल संकट, खरीदकर पानी पी रहे मरीज

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है. अस्पताल के विभिन्न फ्लोर पर लगे सभी एक्वागार्ड और आरओ सिस्टम खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है.
 

shreya
Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है. अस्पताल के विभिन्न फ्लोर पर लगे सभी एक्वागार्ड और आरओ सिस्टम खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है.

 

अस्पताल परिसर का जायजा लेने पर पता चला कि कई जगहों पर एक साथ चार-पांच एक्वागार्ड मशीनें लगी हैं, लेकिन उनमें से सभी बंद हैं. इमरजेंसी वार्ड के पास एक मशीन चालू अवस्था में है, मगर उसका पानी भी पीने योग्य नहीं बताया गया.

 

रिम्स में इलाज कराने आने वाले गरीब और दूर-दराज के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना बोतल-बंद पानी खरीदना पड़ता है.

 

भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में पेयजल की ऐसी स्थिति पर लोगों ने नाराजगी जताई है. मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द खराब आरओ और एक्वागार्ड मशीनों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधा मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही