Search

 
 
 

Ranchi News : DSPMU की कबड्डी टीम गठित, 80 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

Ranchi News : विभाग के निदेशक डॉ. विनय भरत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण कराया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर खेल मैदान में उपस्थित होना होगा. उनके प्रदर्शन, अनुशासन और नियमित उपस्थिति के आधार पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया जाएगा. इसके अलावा, अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण देकर बैकअप टीम तैयार की जाएगी, ताकि विश्वविद्यालय की टीमें प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
 
कबड्डी टीम

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में पुरुष और महिला कबड्डी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया. स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन विभाग की ओर से आयोजित इस ट्रायल में करीब 80 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर दोनों टीमों का चयन किया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुरुष कबड्डी टीम में कुशल पांडेय, ऋतुराज, सौरव नायक, अमन कुमार, अंकित कुमार महतो, रितेश कुमार गुप्ता, अंकुश, मनीष कुमार, बिक्की मुंडा, आर्यन राज, अभिषेक पासवान, धीरज कुमार सिंह, आयुष कुमार सिंह, आदित्य राज, अंकित सिंह, संजय उरांव, विवेक उरांव, लाल सिंह मुंडा, सचिन पांडेय, दीपक महतो, पवन कुमार सिंह, राकेश कुमार, भूपेश कुमार और राम दयाल को जगह मिली है.

 

वहीं, महिला कबड्डी टीम में सलोनी खलखो, किरण कुमारी, श्वेता शर्मा, गुड़िया रानी, रूपम कुमारी, एकरा प्रवीन, लवली कुमारी, खुशी गावी, सृष्टि खलखो और अंगाली तिग्गा का चयन किया गया है. चयन प्रक्रिया में अजय, रोहित कुमार, राकेश, सूरज कुमार सिंह, सूरज मुंडा और दिव्यांश राज ने तकनीकी अधिकारियों के रूप में भूमिका निभाई.

 

विभाग के निदेशक डॉ. विनय भरत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण कराया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर खेल मैदान में उपस्थित होना होगा. उनके प्रदर्शन, अनुशासन और नियमित उपस्थिति के आधार पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया जाएगा. इसके अलावा, अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण देकर बैकअप टीम तैयार की जाएगी, ताकि विश्वविद्यालय की टीमें प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

 

उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू होगा. यह ट्रायल पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा. विभाग का लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत टीम तैयार करना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही