Ranchi News: श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति चुटिया इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है. समिति की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर 70 फीट ऊंचा और 45 फीट चौड़ा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है. पंडाल निर्माण में कोलकाता के कारीगरों दिन-रात काम में जुटे हैं. पंडाल में पांच तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के मुताबिक, पंडाल में मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होंगे. स्वर्णकार दुकानदारों के सहयोग से यह पूजा पंडाल तैयारकिए जा रहे है. पूजा के दौरान 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट, 18 को मंगला आरती, 19 को भजन संध्या और 20 अक्टूबर को गंगा आरती का आयोजन होगा. प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात्रि तक श्रद्धालुओं के लिए महाभोग की व्यवस्था किए गए है. 21 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा. पूजा व्यवस्था में समिति के 201 पदाधिकारी तैनात रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

