Ranchi News : शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 11 अकटूबर से हो रही है.बकरी बाजार में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. श्रद्धालुओं के लिए 14 अक्टूबर को पंडाल का पट खोल दिए जाएंगे.
मुख्य पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी विधि विधान से पूजा अर्चना कराएंगें. 21 अक्टूबर को पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ा तालाब में किया जाएगा. इस पंडाल को भारतीय युवक संघ द्वारा निर्मित किया गया है.इसकी लागत करीब एक करोड़ बताई गई है.
पंडाल की ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई 45 फीट है. इसके निर्माण में बांस, लकड़ी, नारियल और जूट के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है. पंडाल की दीवारों पर विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी.
मां के दर्शन के लिए इस बार तमिलनाडु का वृहदेश्वर मंदिर का थीम पर बनाया गया है.पंडाल के दिवारो पर विभिन्न देवी का प्रतिमा बनाए गए है. जो दुर्गा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करेगा.दुर्गात्सव के दौरान भक्तों के बीच बुंदिया, हलुवा,56 भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा. दुर्गा पूजा पंडाल में बांस,लकड़ी,नारियल और जुट का कपड़ा उपयोग किया गया है.
पंडाल के अंदर 200 श्रद्धालु एक बार में प्रवेश कर सकते है. दुर्गापूजा पंडाल में 145 सक्रीय सदस्य 24 घंटा मौजूद रहेगें. पंडाल की ऊचाई 50 फीट व 45 फीट चौडाई बनाया गया है. बकरी बाजार के दुर्गापूजा पंडाल में श्रद्धालुओ के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले भी लगाए गे है.इसके अलावा सैकड़ो फास्टफुड का दुकान भी सजाए गए है.

