Ranchi : ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के बाद रोहित उरांव को छोड़ दिया. दिन के 11 बजे से शुरू हुई पूछताछ और घोटाले के सिलसिले में बयान दर्ज करने की कार्यवाही रात के के करीब आठ बजे समाप्त हो गई. इसके बाद रोहित को घर जाने की अनुमति दे दी गई.
आज हुई पूछताछ के दौरान रोहित से उसकी सामान्य गतिविधियों और शराब के कारोबार मे कदम रखने के लिए किए गए एकरारनामा और शराब व्यापारियों के साथ संबंधों की जानकारी ली गयी. फिलहाल उसे दोबारा पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है. शराब घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ के लिए 7 जुलाई की तिथि निर्धारित है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment