Ranchi News : आदिवासियों के प्रमुख जगलाल पाहन के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और अपमानित करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों में आक्रोश है. संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विरोध जताने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ जगलाल पाहन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर मामला बढ़ गया और कथित तौर पर कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया.
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. पुलिस ने विवाद को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी ली.
संगठनों ने जताया आक्रोश
जगलाल पाहन के साथ कथित गाली-गलौज की सूचना मिलने के बाद विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि एकजुट हो गए. संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
आदिवासी संगठनों की ओर से 9 अक्टूबर को अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन करने की घोषणा की गई है. संगठनों का कहना है कि आदिवासी समाज के प्रमुख व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

