Search

 
 
 

Ranchi News: अरगोड़ा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग

Ranchi News: शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इलाज के दौरान राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत के बाद शनिवार को स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया. हादसा अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास हुआ.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इलाज के दौरान राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई.

बुजुर्ग की मौत की खबर के बाद शनिवार को परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोग शव को लेकर अशोक नगर रोड नंबर-2 के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए, आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई.

 

सड़क जाम की  सूचना पर अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की कि सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी किया जाए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही