Search

 
 
 

Ranchi News :  24 घंटे के भीतर बुजुर्ग को मिला पेंशन व आयुष्मान योजना का लाभ

उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 85 वर्षीय राधेश्याम नाथ को 24 घंटे के भीतर सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया गया.
 

Ranchi :  उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 85 वर्षीय राधेश्याम नाथ को 24 घंटे के भीतर सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया गया. किशोरगंज निवासी राधेश्याम नाथ को सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया गया. 

 

साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाकर सौंपा गया, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

 

बता दें कि राधेश्याम नाथ योजनाओं के लाभ के लिए समाहरणालय पहुंचे थे. उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए समस्या का त्वरित समाधान किया.

 

लाभ प्राप्त करने के बाद राधेश्याम नाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया. इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही