Search

 
 
 

Ranchi News : चाकू के बल पर ऑटो में बैठे बुजुर्ग से लूटपाट, चालक समेत 3 गिरफ्तार

Ranchi News : ऑटो चालक ने हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंचने के बाद मुख्य सड़क छोड़ दी और ऑटो को सुनसान इलाके में ले गया. वहां चालक और उसके साथी ने चाकू दिखाकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उनके पास से करीब 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज लूट लिए.
 
पुलिस

Ranchi News : ऑटो चालक और उसके साथी ने एक बुजुर्ग यात्री को सुनसान जगह ले जाकर चाकू के बल पर लूट लिया. पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल ऑटो, मोबाइल फोन और नकद बरामद किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें...


घटना 10 सितंबर की रात की है. 61 वर्षीय मो. अनजार अहमद गया से लौटने के बाद रात करीब 9 बजे बुटी मोड़ के पास एक ऑटो में बैठे थे. ऑटो में चालक के अलावा 2 अन्य व्यक्ति पहले से बैठा हुआ था. अनजार अहमद को अरगोड़ा जाना था.

 

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक ने हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंचने के बाद मुख्य सड़क छोड़ दी और ऑटो को सुनसान इलाके में ले गया. वहां चालक और उसके साथी ने चाकू दिखाकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उनके पास से करीब 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज लूट लिए.

 

घटना के बाद अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल ऑटो चालक मोनी सिंह उर्फ पाजी उर्फ मनवीर सिंह और चिकू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ऑटो, 3 मोबाइल फोन, कपड़े और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

 

गिरफ्तार आरोपी मोनी सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ लालपुर, बरियातू, सुखदेवनगर, गोंदा और कांके थाना में चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही