Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर गुरुवार को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. जहां, डीसी ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं.

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल ceo.jharkhand.gov.in पर मतदाता प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन खोज सकते हैं. जिन मतदाताओं ने निर्धारित अवधि में गणना फॉर्म बीएलओ को जमा नहीं किया था, वे भी फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:
डीसी ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरित हो गया है अथवा परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज हैं, वे फॉर्म-8 के माध्यम से मतदान केंद्र में संशोधन कराकर एक ही केंद्र पर नाम दर्ज करा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे भी फॉर्म-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए जिला निर्वाचन शाखा के हेल्पडेस्क मैनेजर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 भरने में सहायता करेंगे.
इन तारीखों पर होगी कैंप
-प्रथम मतदान केंद्र स्तरीय विशेष कैंप : 8 व 9 अगस्त 2026
-द्वितीय विशेष कैंप: 22 व 23 अगस्त 2026
एसआईआर के लिए ग्रामसभा : 15 अगस्त 2026
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment