Search

 
 
 

Ranchi News : घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट, रातु थाना में केस दर्ज

रांची के रातु थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट की गई है. पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में रातु थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
 

Ranchi :  रांची के रातु थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट की गई है. पीड़िता की शिकायत पर इस संबंध में रातु थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

 

आनंद नगर झीरी कमड़े निवासी निशा देवी का आरोप है कि देर रात उनके घर के पास कुछ युवक निर्माणाधीन मकान में बैठकर नशा कर रहे थे. इसी दौरान उनके पति ने टॉर्च जलाकर वहां देखा, जिससे आरोपी नाराज हो गए. 

 

पीड़िता के मुताबिक, थोड़ी देर बाद मंजर, राजा, ऋषि और उनके साथ 5 से 10 युवक घर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर उनके पति और उनके दोस्त के साथ मारपीट की. इसी दौरान कुछ आरोपी महिला को जबरन घर के अंदर ले गए और उसके साथ गलत हरकत की. 

 

विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट की और नाक की नथ, कान की बाली तथा गले का सोने का जेवर छीन लिया. साथ ही घर में रखे करीब 40 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए है.

 

पीड़िता ने यह भी कहा है कि आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों के पास पिस्तौल और चाकू जैसे हथियार थे और वे पूरे परिवार को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दे रहे थे.

 

घटना के बाद परिवार दहशत में है. इस मामले में रातु थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही