- इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Ranchi News : रांची के बरियातू स्थित ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की सोमवार को मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण महिला की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें...
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल का बिल लगातार बढ़ता गया, लेकिन मरीज की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ.
परिजनों ने बताया कि महिला के इलाज में अब तक करीब 5 लाख रुपये खर्च हो चुके थे. इसके बावजूद मरीज की जान नहीं बच सकी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने हंगामा किया. वे महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

