Ranchi : राजधानी के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित रवि स्टील इलाके में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया है. चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और नकदी, गहने और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया. गृह स्वामी ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है.
जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री अखिलेश चौधरी दो दिन पहले ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. परिवार के सभी सदस्य भी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद थे, जिससे घर खाली पड़ा था.
इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकद रुपये, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment