Search

 
 
 

राउरकेला गया था परिवार, चोरों ने घर का ताला तोड़ा, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली, चुन्ना भट्ठा चौक में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली. इस संबध में सुखदेवनगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
 

 Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली, चुन्ना भट्ठा चौक में एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली. इस संबध में सुखदेवनगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हार टोली निवासी विजय प्रजापति अपने साढ़ू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राउरकेला गए हुए थे. घर की चाबी उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति देवी को सौंप दी थी.परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे. शाम में जब उनकी  प्रीति देवी घर पहुंची और किरायेदार से चाबी लेकर दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए.

 


घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए गए थे. सूचना मिलने पर सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.


विजय प्रजापति के अनुसार चोर घर से करीब 15 ग्राम सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की बालियां, सोने की अंगूठी, लगभग 400 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन चांदी के सिक्के, 40 हजार रुपये नकद, घर के महत्वपूर्ण कागजात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए.


घटना की शिकायत पर सुखदेवनगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही