Search

 
 
 

Ranchi News: मांडर इलाके के किसानों को मिलेगा फायदा, कोल्ड स्टोरेज का हुआ उद्घाटन, खराब नहीं होगी फल-सब्जियां

Ranchi News: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों की मेहनत, उपज और आय को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है. शीतगृह से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर उसे बेचने में मदद मिलेगी.
 
शीतगृह का हुआ उद्घाटन
  • मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले शीतगृह शुरू

Ranchi News: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का उद्घाटन किया. करीब 15.01 करोड़ रुपये की लागत से बने इस शीतगृह के साथ 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया गया. इस दौरान सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को कृषि उत्पादों के परिवहन एवं मार्केटिंग के लिए 1.04 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं.


इसे भी पढ़ें:

 

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत, उपज और आय को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है. शीतगृह से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर उसे बेचने में मदद मिलेगी.

 

दो एकड़ में बना शीतगृह

बुढ़ाखुखरा में दो एकड़ क्षेत्र में निर्मित शीतगृह में फ्रेऑन गैस आधारित रेफ्रिजरेशन तकनीक और मल्टी-चेंबर व्यवस्था है. फलों और हरी सब्जियों के भंडारण के लिए 125-125 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो अलग-अलग चैंबर बनाए गए हैं. इसके संचालन के लिए बेंगलुरु की मेसर्स रेडवुड होल्डिंग्स एंड रियल्टी सर्विसेज एलएलपी का चयन किया गया है.

 

2018 में शुरू हुई थी परियोजना

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शीतगृह परियोजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी सहित विभिन्न कारणों से अधूरी रह गई. वर्ष 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने इसे दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया. वर्ष 2024 में कृषि मंत्री बनने के बाद परियोजना को पूरा कराने के लिए पहल की गई. आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए करीब छह करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की जरूरत पड़ी थी.

 

एफपीओ को मिले वाहन

किसानों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए सहकारी समितियों और एफपीओ को नौ पिकअप वाहन, दो मिनी ट्रक और दो मोबाइल वेंडिंग कार्ट दिए गए. इससे परिवहन और मार्केटिंग व्यवस्था मजबूत होने तथा बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से भी परिसंपत्तियां वितरित की गईं. इस अवसर पर टांगरबसली बाजार शेड का उद्घाटन भी किया गया. कार्यक्रम में पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही