Search

 
 
 

Ranchi News: ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर अरेस्ट, 5 लाख है कीमत

Ranchi News: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख बतायी गई है. पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं.
 
पुलिस के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर

Ranchi News: रांची पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख बतायी गई है. पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है. महिला के बारे में सूचना था कि बरियातु के जुमार पुल बस स्टैंड के पास उतरकर वो रांची की ओर जाने वाली थी. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

छापेमारी दल जुमार पुल बस स्टैंड के पास पहुंचकर महिला के आने का इंतजार करने लगा. इसी दौरान दोपहर करीब 3:10 बजे एक महिला जुमार पुल के पास ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी. पुलिस को अपनी ओर आता देखकर महिला घबरा गई और ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगी. हालांकि छापेमारी दल में शामिल महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया.

 

पुलिस ने पूछताछ के दौरान महिला की पहचान मुन्नी देवी, सदर थाना क्षेत्र की रहने वाले की रूप में हुई है. महिला की तलाशी लेने पर उसके हैंड बैग में छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक पाउच मिला, जिसमें ब्राउन शुगर बरामद हुआ. इसके अलावा उसके पास से आई-टेल कंपनी का काला की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए. पूछताछ में मुन्नी देवी ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है. 


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं. वर्ष 2025 के मामले में भी एनडीपीएस एक्ट की धाराएं शामिल थीं. पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया. पुलिस मामले में ब्राउन शुगर की सप्लाई और खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहीलहै.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही