Search

 
 
 

Ranchi News: घर में फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव,परिजनों से हो रही पूछताछ

पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे गांव में रहने वाली निशा कुमारी ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. निशा कुमारी बोकारो के गोमिया की रहने वाली थी. फिलहाल वह पिठौरिया के साईनाथ स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, निशा अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रहती थी.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे गांव में रहने वाली निशा कुमारी ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. निशा कुमारी बोकारो के गोमिया की रहने वाली थी. फिलहाल वह पिठौरिया के साईनाथ स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, निशा अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रहती थी. 

 

जानकारी के मुताबिक, निशा कुमारी अपने कमरे में बहुत देर बैठी हुई थी, घर वालों के कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो, परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो निशा फंसी के फंदे से झूलती मिली.

 

परिवार वालों ने घटना के जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस ने परिवार के लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की और सभी कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही