Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

अपराध की खबरें

Ranchi: राजधानी में इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट में घुसकर लूटपाट की. अपराधियों ने महज 20 मिनट के भीतर पूरे फ्लैट को खंगाल डाला.  लाखों नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, आर्किड अपार्टमेंट में रहने वाले उमेश अग्रवाल अपने घर से बाजार सामान खरीदने के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान अपराधियों ने फ्लैट को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि बदमाश योजनाबद्ध तरीके से फ्लैट में दाखिल हुए और घर के हर कमरे की तलाशी ली. अलमारी, लॉकर और अन्य सामान को खंगालते हुए उन्होंने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही अपार्टमेंट में मौजूद लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें.


दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री संजय सेठ पीड़ित परिवार से मिलने आर्किड अपार्टमेंट पहुंचे. उन्होंने उमेश अग्रवाल और उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली.


इस दौरान संजय सेठ ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि लूटी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी होनी चाहिए और राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी व कठोर कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करती है.


घटना के बाद अपार्टमेंट के निवासियों और आसपास के लोगों में भी आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तार करने और अपार्टमेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही