Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के लिए हरमू अस्पताल में निःशुल्क डे केयर सुविधा शुरू

रांची के हरमू अस्पताल में रक्त विकार से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क डे केयर सेंटर की शुरुआत की गई है. इसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया और ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क इलाज और देखभाल की सुविधा दी जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के हरमू अस्पताल में रक्त विकार से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क डे केयर सेंटर की शुरुआत की गई है. इसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, हीमोफीलिया और ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क इलाज और देखभाल की सुविधा दी जाएगी.

 

इस केंद्र का उद्घाटन रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, हरमू अस्पताल के संस्थापक और रिम्स के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ सुहास तेतरवे और जेएससीए अध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया. प्रतिदिन लगभग 10 मरीजों को निःशुल्क सेवा देने की व्यवस्था की गई है.

 

कार्यक्रम में मरीजों और परिजनों को रोग से जुड़ी काउंसलिंग भी दी गई. संचालन की जिम्मेदारी हरमू अस्पताल के साथ लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन को दी गई है. कार्यक्रम में कई डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मरीज परिवार शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही