Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 10 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

Ranchi: एएमयू एलुमनाई वेलफेयर सोसाइटी, झारखंड की ओर से राजधानी रांची में 10 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर हिंदपीढ़ी स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा. शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगे.

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है. शिविर में हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, महिला रोग एवं पैथोलॉजी से संबंधित जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी.शिविर में दिल्ली और रांची  के प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल होंगे. मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. इफरह नाज लोगों को तनाव, चिंता, अनिद्रा, अवसाद, भय, चिड़चिड़ापन और नशे की लत जैसी समस्याओं पर परामर्श देंगी. वहीं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सफिक आलम हृदय संबंधी बीमारियों, ब्लड प्रेशर, सांस फूलना, सीने में दर्द और हार्ट अटैक से जुड़ी समस्याओं की जांच करेंगे.

इसके अलावा पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. निसात अहमद द्वारा ब्लड शुगर, बीपी और ईसीजी की नि:शुल्क जांच की जाएगी. साथ ही हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी और कैंसर डिटेक्शन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी. महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा गुप्ता महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, गर्भधारण और संक्रमण जैसी समस्याओं पर चिकित्सीय सलाह देंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही