Search

 
 
 

Ranchi News : रातू में चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; 3.70 लाख के जेवर बरामद

Ranchi News : पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी आकाश मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. वह वहां कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद रातू थाना क्षेत्र के आमटांड़ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो. गिरोह के सदस्य मिलकर बंद घरों को निशाना बनाते थे.
 
प्रेस कांफ्रेंस

Ranchi News : रांची के रातू थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, 7,850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी आकाश मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है. वह वहां कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद रातू थाना क्षेत्र के आमटांड़ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो. गिरोह के सदस्य मिलकर बंद घरों को निशाना बनाते थे.

 

आकाश दिन के समय साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. इस मामले में पुलिस ने आकाश महतो के अलावा विनय कुमार वर्मा, विनायक कुमार सोनी और दीपक उरांव उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने रातू थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 600 ग्राम चांदी और 15 से 20 ग्राम सोने के जेवर समेत कई आभूषण बरामद किए हैं. आकाश महतो के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल के विभिन्न थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं.

 

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में रातू थाना प्रभारी आदिकान्त महतो सहित पुलिस की टीम शामिल थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही