Search

 
 
 

Ranchi News : सदर अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चोरी गए 4 बाइक के साथ 6 गिरफ्तार

Ranchi News : सदर अस्पताल परिसर और आसपास बाइक लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. इसको देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था. इस बीच 6 सितंबर को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी की फिराक में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने संदिग्ध को सदर अस्पताल परिसर से पकड़ लिया.  पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की.
 
बाइक चोर गिरफ्तार

Ranchi News : रांची पुलिस ने  सदर अस्पताल के आसपास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. कार्रवाई के दौरान एक पुराने बाइक चोरी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर और आसपास बाइक लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. इसको देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था. 

 

इस बीच 6 सितंबर को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी की फिराक में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने संदिग्ध को सदर अस्पताल परिसर से पकड़ लिया.  पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की.

 

गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अंसारी, मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला और सैफ अंसारी उर्फ राज शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही छापेमारी के दौरान पुलिस ने लोअर बाजार थाना में 7 जून 2021 को दर्ज एफआईआर में अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया है.

 

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने बाइक चोरी की कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां खपाया जाता था. छापेमारी दल में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही