Search

 
 
 

Ranchi News : जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का निधन, ईसाई समुदाय में शोक की लहर

Ranchi News :इसमें कलीसिया के पादरी,धर्मगुरु, सदस्य और हजारों विश्वासी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देगें.इसके बाद दोपहर 12 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.बिशप के निधन से मसीही समाज में शोक का माहौल है.
 
सीमांत तिर्की

Ranchi News : जीईएल चर्च के बिशप राइट रेवरेंड सीमांत तिर्की का उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय सहित पूरे मसीही समाज में शोक की लहर है. उनके निधन को कलीसिया और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.बिशप सीमांत तिर्की को अंतिम विदाई दी जाएगी. गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और शोक सभा होगी.

 

 

इसमें कलीसिया के पादरी,धर्मगुरु, सदस्य और हजारों विश्वासी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देगें.इसके बाद दोपहर 12 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.बिशप के निधन से मसीही समाज में शोक का माहौल है.

ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष बिशप राइट रेवरेंड सीमांत संदीप तिर्की के आकस्मिक निधन पर ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने गहरा शोक जताया है. फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कच्छप ने कहा कि बिशप तिर्की का जीवन प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं, प्रेम, सेवा और मानवता के प्रति समर्पित रहा. 

उनके निधन से मसीही समाज ने एक आध्यात्मिक अगुवा और मार्गदर्शक खो दिया है.उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही