Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के महासचिव ने दिया इस्तीफा

टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव मोहन मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
Advertisement
Advertisement
  • सहायक आचार्य में चयन होने के बाद लिया निर्णय, सदस्यों का जताया आभार

Ranchi: टेट सफल सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव मोहन मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि उनका चयन सहायक आचार्य पद पर हो गया है. इसलिए वे संघ के दायित्व से इस्तीफा दे रहे हैं.उन्होंने संगठन से अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है.

 

इस्तीफे के साथ जारी भावुक संदेश में उन्होंने राज्यभर के संघ पदाधिकारियों, जिला व प्रखंड कमेटियों, संकुल स्तर के सदस्यों, सहायक अध्यापकों, विभिन्न शिक्षक संगठनों, एकीकृत संघ के सदस्यों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि साथियों के सहयोग से वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सहायक अध्यापकों के वेतनमान, स्थायीकरण और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे.

 

उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि झारखंड के सभी टेट पास सहायक अध्यापकों व अन्य शिक्षकों को वेतनमान मिले, लेकिन यह पूरी तरह संभव नहीं हो सका, जिसका उन्हें जीवनभर अफसोस रहेगा. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अधिकांश साथियों के वेतनमान के करीब पहुंचने पर उन्होंने खुशी जताई.उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में सभी टेट पास सहायक अध्यापक सरकारी शिक्षक बन जाएंगे.


मोहन मंडल ने सुप्रीम कोर्ट में संघर्ष करने वाले सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला अन्य सहायक अध्यापकों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा. अंत में उन्होंने कहा कि उनका मन हमेशा साथियों के साथ रहेगा और जरूरत पड़ने पर वे हरसंभव सहयोग करते रहेंगे.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही