Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में रिषभ रंजन को एलएलएम में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. 9 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे. राज्यपाल ने अपने संदेश के माध्यम से रिषभ रंजन को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है.
रिषभ रंजन अधिवक्ता परिवार से ताल्लुक रखते हैं. खास बात यह है कि एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल करने से पहले वह एलएलबी में भी गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं. इस तरह कानून की पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने एलएलबी और एलएलएम दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया है.
रिषभ के पिता सुनील कुमार स्वयं वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. पिता का सपना था कि रिषभ कानून की पढ़ाई कर उनके साथ मिलकर काम करें. इसी सपने और पिता के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए रिषभ ने कानून के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई जारी रखी. पढ़ाई के दौरान पिता ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन दिया और कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
वहीं, रिषभ के बड़े भाई प्रशांत कुमार राहुल भी अधिवक्ता हैं. उन्होंने भी समय-समय पर रिषभ का मार्गदर्शन किया. परिवार में कानून के माहौल और पिता व बड़े भाई के मार्गदर्शन ने रिषभ को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.एलएलबी और एलएलएम दोनों में गोल्ड मेडल हासिल करना रिषभ रंजन की मेहनत और शैक्षणिक प्रतिभा को दर्शाता है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है.

