Search

 
 
 

Ranchi News: बकरी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

Ranchi News: स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल का बुधवार की शाम को राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया.राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की.
 
दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के मौक पर राज्यपाल
  • वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल बना है

Ranchi News: रांची के जिला स्कूल मैदान में वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल का बुधवार की शाम को राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, मेयर रोशनी खलखो, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे.


इसे भी पढ़ें:


उद्घाटन समारोह के दौरान मां के दरबार में नौ कन्याओं का पूजन केकर अतिथियों ने नारी शक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए. मां के दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला.


राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की. वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूजा पंडाल की भव्यता एवं आकर्षक कलाकृति की सराहना करते हुए रांचीवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं.

 
समिति के महासचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि पंडाल की चौड़ाई लगभग 150 फीट और ऊंचाई लगभग 100 फीट रखी गई है. इसके मध्य में निर्मित गर्भगृह की ऊंचाई लगभग 30 फीट है. वाराणसी का स्वर्वेद महामंदिर अपनी विशाल स्थापत्य कला और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है. 


उद्घाटन समारोह में प्रेमचंद श्रीवास्तव, दिलीप सोनी, प्रकाश धेलिया, प्रवीण सिंह, मुकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, धीरज तनेजा, दीपक पाठक, संजय कुमार अग्रवाल, महेश सोनी, संजय गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, बादल सिंह, अनिल केसरी, सुमित कक्कड़, उमेश प्रसाद, कैलाश छापड़िया, विकास सिंह, पवन बजाज, अनिल गोयल, विवेक कुमार, उमंग सुल्तानिया, मनीष जैन, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, निर्मल जालान, रवि प्रकाश टुना, अनिल चौधरी, शुभम मित्तल, राजीव सिंह, अमन प्रकाश, शुभम शर्मा, सोनू भारद्वाज, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, भावेन राठौर, प्रथम भाला एवं कृष्णा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही