Search

 
 
 

Ranchi News : स्कूलों में तेज होगी किशोरों की हेल्थ जांच, उपायुक्त ने दिए निर्देश

Ranchi : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रांची समाहरणालय में बुधवार को जिला स्तरीय किशोर स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. इसमें किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर विकास के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रांची समाहरणालय में बुधवार को जिला स्तरीय किशोर स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. इसमें किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर विकास के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें...


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का जिले में सही तरीके से संचालन होना चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि किशोरों तक सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंच सकें.


उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर तय रोस्टर के अनुसार स्कूलों में मेडिकल टीम भेजने और किशोरों के स्वास्थ्य जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित युवा मैत्री केंद्रों के माध्यम से किशोरों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.


बैठक में सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज (C3) के राज्य प्रमुख ओम प्रकाश सिंह ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रूपरेखा और पिछले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी.


सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग और C3 के सहयोग से जिले में दोनों कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है. इसके तहत किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर बुलिंग से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है.


उन्होंने बताया कि स्कूलों में स्वास्थ्य जांच के दौरान बीमारी, कुपोषण और एनीमिया की पहचान कर जरूरतमंद बच्चों को इलाज के लिए आयुष्मान आरोग्य केंद्र और अस्पताल भेजा जाता है. इसके अलावा पॉक्सो कानून, बच्चों के साथ होने वाले शोषण, माहवारी स्वच्छता, योग, नैतिक शिक्षा और जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.


बैठक में उप समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और C3 के अधिकारी मौजूद रहे. अंत में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही