Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोनम वांगचुक की सेहत पर मांगा मेडिकल बुलेटिन

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से सोनम वांगचुक की सेहत पर जल्द आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अगर सोनम वांगचुक पुलिस हिरासत में हैं, तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उन्हें कहां रखा गया है. उनकी तबीयत कैसी है, उनका इलाज कैसे हो रहा है, उन्हें कौन-कौन सी दवाइयां दी जा रही हैं और उन्हें समय पर भोजन व जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल रही है या नहीं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित प्रशासन को बिना देरी किए उनकी स्वास्थ्य स्थिति की आधिकारिक जानकारी जारी करनी चाहिए. इससे लोगों के बीच बनी चिंता और भ्रम दूर होगा.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर सोनम वांगचुक पुलिस हिरासत में हैं, तो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उनके साथ किसी तरह का अमानवीय व्यवहार न हो. उनके सभी संवैधानिक और मानवीय अधिकारों की रक्षा की जाए.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हर नागरिक का जीवन, स्वास्थ्य और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है. इसलिए केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को पूरी पारदर्शिता के साथ सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें बेहतर इलाज मिले.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही