Ranchi News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है.
इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

