Search

 
 
 

Ranchi News: भारी बारिश में गिरा घर, प्रशासन ने तुरंत पहुंचाई राहत

Ranchi News: कोकर निवासी राहुल पासवान का घर बारिश के कारण गिर गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने परिवार की मदद की. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की ओर से परिवार को चावल, गेहूं, तेल, नमक और दाल समेत जरूरी राशन उपलब्ध कराया गया.
 
पीड़ित को प्रशासन से मिला राशन

Ranchi News: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कोकर इलाके में एक परिवार का घर गिर गया. घर गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और प्रभावित परिवार तक तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई गई.


इसे भी पढ़ें:

 

कोकर निवासी राहुल पासवान का घर बारिश के कारण गिर गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने परिवार की मदद की. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की ओर से परिवार को चावल, गेहूं, तेल, नमक और दाल समेत जरूरी राशन उपलब्ध कराया गया.

 

वहीं, उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि घर गिरने की घटना का जल्द आकलन कर आपदा राहत के नियमों के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाए.

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान सावधानी बरतें. किसी भी तरह की आपात स्थिति या नुकसान होने पर तुरंत प्रशासन, प्रखंड या अंचल कार्यालय को सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही