Ranchi News: हजारीबाग की रहने वाली अधिवक्ता अनुष्का च्रकवर्ती हत्या मामले में आरोपी पति के अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर फिरायालाल चौक तक परिजनों और झारखंड मानवाधिकार संघ ने कैंडल मार्च निकाला. मानवाधिकार संघ ने तत्काल आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
बता दें, अधिवक्ता अनुष्का च्रकवर्ती का शव उनके हजारीबाग स्थित फ्लैट से पुलिस ने बरामद किया था. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को पति ने पहले हत्या की उसके बाद उसे टांग दिया गया.
अनुष्का च्रकवर्ती की मौत के बाद से पति फरार है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. मृत अधिवक्ता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिखाया गया है. परिजनों ने आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

