Search

 
 
 

Ranchi News : डीसी की जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रखंड सह अंचल में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अंचलाधिकारियों अपनी समस्या लिखित रूप से आवेदन सौंपा गया और मौके पर समाधान किया गया. कई लोगों को आय, जाति, आवासीय और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र ऑन-द-स्पॉट जारी किए गए, जबकि राजस्व से जुड़े मामलों का भी त्वरित निष्पादन किया गया.
 

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रखंड सह अंचल में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अंचलाधिकारियों अपनी समस्या लिखित रूप से आवेदन सौंपा गया और मौके पर समाधान किया गया. कई लोगों को आय, जाति, आवासीय और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र ऑन-द-स्पॉट जारी किए गए, जबकि राजस्व से जुड़े मामलों का भी त्वरित निष्पादन किया गया.

 

सोनाहातु अंचल कार्यालय में जामुदाग की सुनीता देवी और दानाडीह के प्रकाश साहू को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया. वहीं, मांडर अंचल में कटचाचो की अनीता बाड़ा और करगे की गुलजहां खातून को आय प्रमाण पत्र और टांगर बसली के साहिल उरांव को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया. मांडर अंचल के नवाटांड़ मौजा निवासी अमीना खातुन के म्युटेशन मामले में भी शुद्धि पत्र देकर कार्रवाई पूरी की गई.

 

जिले के विभिन्न अंचलों में कुल सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन किया गया. चान्हो अंचल में सबसे अधिक 132 मामलों का निपटारा हुआ, जबकि अरगोड़ा अंचल में 100 और नामकुम अंचल में 97 मामलों का समाधान किया गया. मांडर में 87, सिल्ली में 77, ईटकी में 75, राहे में 71, खलारी में 68 और बुंडू अंचल में 37 मामलों का निष्पादन हुआ.

 

इनमें आय, जाति, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता, दाखिल-खारिज, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अनुमति वाद से जुड़े मामले प्रमुख रहे. जिला प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही