Search

 
 
 

Ranchi News: झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों की बात सरकार में रखूंगा: मंत्री दीपक बीरुवा

झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने चाईबासा के रविंद्र भवन में दिवंगत आंदोलनकारी दामु बानरा को श्रद्धांजलि दी. दिवंगत आंदोलनकारी दामु बानरा की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों आंदोलनकारी शामिल हुए और उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया.
 

Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने चाईबासा के रविंद्र भवन में दिवंगत आंदोलनकारी दामु बानरा को श्रद्धांजलि दी. दिवंगत आंदोलनकारी दामु बानरा की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों आंदोलनकारी शामिल हुए और उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया. इसके अलावा झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले दिवंगत आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

इस मौके पर आंदोलनकारियों ने सरकार से राजकीय सम्मान, अलग पहचान, सम्मान पेंशन, आश्रितों को रोजगार, आवास, चिकित्सा सुविधा और समूह बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा. मुख्य अतिथि भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बीरुवा ने कहा कि वे झारखंड आंदोलनकारियों की पीड़ा से भली-भांति परिचित हैं. विधायक रहते हुए भी उन्होंने आंदोलनकारियों के मुद्दे सदन में उठाए थे. अब सरकार में रहते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे.


इसे भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि क्षैतिज आरक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा समेत अन्य अधिकारों को जल्द लागू कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने दिवंगत दामु बानरा के झारखंड आंदोलन में योगदान को भी याद किया.

 

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट होकर फिर संघर्ष करना होगा. उन्होंने घोषणा की कि 30 सितंबर को मुख्यमंत्री वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत झारखंड बंद और 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर बिरसा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा.

 

इस मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, भुवनेश्वर महतो, सूर्य सिंह बेसरा, प्रभाकर तिर्की, रतन तिर्की, इजहार राही, नवाब सिद्दिकी, वीर सिंह सोय, शाहिद अंसारी, गौतम बोस समेत अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही