Ranchi News: खराब मौसम के कारण रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की महिला टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन मैच स्थगित कर दिया गया है. प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार, 29 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे शाखा मैदान, सेक्टर-2 में होना था.
इसे भी पढ़ें:
उद्घाटन मैच हेहल क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट एकेडमी (धुर्वा) के बीच खेला जाना था. खराब मौसम को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैच के आयोजन की परिस्थितियों के मद्देनजर मुकाबला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. संघ के कार्यकारी सचिव शंभू सिन्हा ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद मैच की नई तारीख घोषित की जाएगी. नई तारीख की घोषणा के बाद प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले का आयोजन किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

