Search

 
 
 

Ranchi News: आरयू में ‘मैकबेथ’ का प्रभावशाली मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आज मोरहाबादी कैंपस स्थित शहीद स्मृति सभागार में विलियम शेक्सपियर की विश्वविख्यात त्रासदी “मैकबेथ” का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली मंचन किया गया. यह प्रस्तुति महान नाटककार शेक्सपियर को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आज मोरहाबादी कैंपस स्थित शहीद स्मृति सभागार में विलियम शेक्सपियर की विश्वविख्यात त्रासदी “मैकबेथ” का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली मंचन किया गया. यह प्रस्तुति महान नाटककार शेक्सपियर को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की गई.

 

उल्लेखनीय है कि मैकबेथ रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है. इस मंचन के माध्यम से पाठ्यक्रम की विषयवस्तु को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया गया. कार्यक्रम में मानविकी संकाय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं आमंत्रित अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई.

 

नाटक में महत्त्वाकांक्षा, सत्ता, अपराधबोध और नियति जैसे कालजयी विषयों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया. कलाकारों ने अपने पात्रों की मनोवैज्ञानिक गहराई और त्रासदी को बखूबी प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक अंत तक बांधे रहे. छात्रों के अभिनय की उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

 

इस अवसर पर डीन, विभिन्न विभागों के अध्यक्षगण एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुप्रिया ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, साहित्यिक रुचि और सक्रिय अधिगम को बढ़ावा देते हैं.

 

कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने छात्रों एवं शोधार्थियों के समर्पण, समन्वय और सृजनशीलता की सराहना की. यह मंचन इस बात का प्रमाण बना कि शेक्सपियर का साहित्य आज भी प्रासंगिक है और रंगमंच केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम भी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही