Search

Ranchi News: रजिस्ट्री कार्यालय में आयोजित हुआ आयकर का आउटरीच कार्यक्रम

Ranchi: आयकर विभाग की (Intelligence and Investigation) शाखा ने रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया. आयकर अधिकारी संजीव दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सब-रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह सहित 40 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उन्हें नये आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत रजिस्ट्री से संबंधित सूचना अपलोड करने की जानकारी दी गयी.
 
आयकर अधिकारी द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय को यह जानकारी दी गयी कि फार्म 87,98,165 और 166 को निर्धारित समय सीमा के अंदर दाखिल करना है. इसे दाखिल करने की समय सीमा 31 मई  निर्धारित है. यानी इस साल किये गये जाने रजिस्ट्री से संबंधित ब्योरा 31 मई 2027 तक अपलोड करना है. 45 लाख रुपये तक की वैसी रजिस्ट्री जिसमें जमीन खरीदने वाले PAN दें, उन्हें फॉर्म 97 भरना है. 45 लाख से अधिक की रजिस्ट्री में हर कीमत पर PAN का इस्तेमाल करना है. प्रोग्राम का संचालन आयकर निरीक्षक राम अयोध्या कुमार ने किया. उन्होंने PPT के सहारे नियमों परिनियमों की जानकारी दी.

आयकर निदेशक Intelligence and Investigation, पटा मोहम्मद शादाब अहमद और अपर आयकर निदेशक रंजीत मधुकर के निर्देश पर इस आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही