Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: क्लस्टरिंग सिस्टम पर पुनर्विचार के संकेत, NSUI प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से की मुलाकात

झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित “रीस्ट्रक्चरिंग एवं क्लस्टरिंग सिस्टम” के विरोध में झारखंड एनएसयूआई (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित “रीस्ट्रक्चरिंग एवं क्लस्टरिंग सिस्टम” के विरोध में झारखंड एनएसयूआई (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई व्यवस्था से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कॉलेज चयन, आवागमन और शैक्षणिक समन्वय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

 

मुलाकात के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, प्रदेश सचिव पवन नाग, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली और रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केसरी मौजूद रहे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि क्लस्टरिंग सिस्टम लागू होने से दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ेगा. छात्रों ने सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की.

 

छात्रों की समस्याओं को सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने आश्वासन दिया कि सरकार छात्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि छात्रों को होने वाली असुविधाओं और नीति की जटिलताओं को देखते हुए इस व्यवस्था पर दोबारा विचार किया जाएगा और अंतिम निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही