Search

 
 
 

Ranchi News : पटाखों पर महंगाई की मार, इस बार 25 से 30 रुपये तक बढ़े दाम

Ranchi News : हर्षित गुप्ता ने बताया कि मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से दुकान सजाई गई थी. यहां 2019 से दुकान लग रही है. मैदान में काफी भीड़ रहती थी. लेकिन इस बार ग्राहको की भीड़ नहीं दिख रही है. कुछ साल पहले एक ग्राहक के पीछे दूसरे ग्राहक पटाखा खरीदने के लिए लाइन में लगे रहते थे, लेकिन इस बार ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. दुकानदारी 50 प्रतिशत हो गई है.
 
पटाखा की दुकान

Ranchi News : इस बार दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. बाजार में पटाखों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 25 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद पटाखा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में करीब 500 तरह के पटाखे उपलब्ध हैं. इनमें एक रंग वाले पटाखों से लेकर अलग-अलग रंगों के स्काई शॉट तक शामिल हैं. महावीर फायर वर्क के संचालक ने बताया कि इस बार भी पटाखों की कीमतों में महंगाई का असर देखने को मिल रहा है.

 

बाजार में स्काई शॉट की कीमत 350 से 700 रुपये तक है. वहीं, 500 स्काई शॉट वाले अलग-अलग रंगों के आइटम भी उपलब्ध हैं. टॉक्सिक शॉट की कीमत करीब 900 रुपये बताई जा रही है.

 

चकरी से लेकर चॉकलेट बम तक की अलग-अलग कीमत

बाजार में चकरी 160 रुपये, मुर्गा छाप 100 रुपये और 10 पीस चॉकलेट बम की कीमत 250 रुपये है. छुरछुरिया की 10 पीस वाली पैकिंग 150 रुपये में मिल रही है. वहीं लंबी और देर तक जलने वाली 5 पीस छुरछुरिया की कीमत 350 रुपए तक है.

 

ग्रीन पटाखों की भी कई वैरायटी

इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों की भी कई वैरायटी मौजूद हैं. इनमें बटरफ्लाई, अनार, चकरी,फूलझड़ी और टॉर्च समेत अन्य आइटम शामिल हैं. अंकित महावीर ने बताया कि बाजार में ग्राहक पहुंच रहे हैं. दुकानदारों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है. अलग-अलग कीमत और वैरायटी के पटाखे होने से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.

 

 

मोरहाबादी के पटाखों की दुकानों में भीड़ रही कम- दुकानदार

हर्षित गुप्ता ने बताया कि मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से दुकान सजाई गई थी. यहां 2019 से दुकान लग रही है. मैदान में काफी भीड़ रहती थी. लेकिन इस बार ग्राहको की भीड़ नहीं दिख रही है. कुछ साल पहले एक ग्राहक के पीछे दूसरे ग्राहक पटाखा खरीदने के लिए लाइन में लगे रहते थे, लेकिन इस बार ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. दुकानदारी 50 प्रतिशत हो गई है.

 

मोरहाबादी के पटाखा दुकानदार सुसार अग्रवाल ने बताया कि इस बार पटाखा एवं अतिशबबाजी करने में ग्राहकों का रूझान कम हुआ है. सबसे कम नागिन वाला पटाखा है. कस्टमर सोच रहे कि पुराने दाम पर मिले हैं. मोरहाबादी में करीब पटाखों की करीब 13 दुकानें लगाई गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही