Search

 
 
 

Ranchi News : अंतर जेसुइट बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सेंट जेवियर्स डोरंडा बना चैंपियन

सेंट जेवियर स्कूल, डोरंडा में 1 और 2 मई को आयोजित 11वां अंतर जेसुइट स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. दो दिवसीय इस खेल आयोजन में विभिन्न जेसुइट स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया.
 
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Ranchi : सेंट जेवियर स्कूल, डोरंडा में 1 और 2 मई को आयोजित 11वां अंतर जेसुइट स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. दो दिवसीय इस खेल आयोजन में विभिन्न जेसुइट स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया.

 

टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथि रेव. फादर अजीत कल्याण कुजूर एसजे (प्रिंसिपल, सेंट इनिगो हाई स्कूल, सोपाराम) की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर सभी जेसुइट स्कूलों के प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.

Uploaded Image

खेलते हुए खिलाड़ी

 

फाइनल मुकाबला सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा और लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जेवियर्स डोरंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Uploaded Image

खेलते हुए खिलाड़ी

 

विजेता टीम को मुख्य अतिथि रेव. फादर अजीत कल्याण कुजूर एसजे और रेव. फादर फुलदेव सोरेंग एसजे ने पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के रूप में सेंट जेवियर्स डोरंडा के प्रतीक जी. मिंज और लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पार्थ सिंह को रेव. फादर बेनी थॉमस एसजे (प्रिंसिपल, सेंट लॉरेंस, कोलकाता) द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन सेंट जेवियर्स स्कूल के उप-प्राचार्य एवं आयोजन सचिव रेव. फादर रवि भूषण एसजे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

 

परिणाम

विजेता: सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा

उपविजेता: लोयोला स्कूल, जमशेदपुर

द्वितीय उपविजेता: सेंट जेवियर्स स्कूल, लुपंगटू (चाईबासा)


सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतीक जी. मिंज (सेंट जेवियर्स, डोरंडा)

पार्थ सिंह (लोयोला स्कूल, जमशेदपुर)

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही