Search

 
 
 

Ranchi News : सेंट जेवियर्स स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, ऊर्जा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ व संतुलित जीवन का संदेश दिया.
 
  • विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Ranchi : सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, ऊर्जा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ व संतुलित जीवन का संदेश दिया.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व तथा उसके शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक लाभों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया. योग प्रशिक्षकों व शिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग, एस. जे. ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

 

उन्होंने अपने संदेश में कहा,योग हमें अनुशासन, संतुलन और आंतरिक शांति का मार्ग दिखाता है. आज के व्यस्त जीवन में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं तथा सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं.कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने स्वास्थ्य, एकता और सकारात्मक जीवन शैली का संदेश देते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही