Search

 
 
 

Ranchi News : इरबा के ग्रामीण मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, खिजरी विधायक का पुतला जला विरोध जताया

ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित इरबा के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने  खिजरी विधायक राजेश कच्छप का पुतला जलाया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हो रहा है. इसी रास्ते से होकर विधायक सांसद गुजरते हैं. बावजूद इसके सड़क नहीं बन सका है.
 

Ranchi :   ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित इरबा के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप का पुतला जलाया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हो रहा है. इसी रास्ते से होकर विधायक सांसद गुजरते हैं. बावजूद इसके सड़क नहीं बन सका है. 

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि विधायक समाज से जुड़े समस्याओं का समाधान नही कर रहे हैं. आवेदन भी दरकिनार किए जा रहे हैं. वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पर कोई ठोस पहल नहीं की गई. जबकि निजी कार्यक्रमों और उद्घाटनों में विधायक आसानी से शामिल हो जाते हैं.

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि इरबा के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.  इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही