Search

 
 
 

Simdega News: BRC कर्मचारी को 8 हजार रिश्वत लेते ACB ने रंगेहाथ किया अरेस्ट

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सिमडेगा के केरसई प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में कार्यरत कर्मचारी अनिल खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, केरसई प्रखंड के एक विद्यालय से जुड़े मामले में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फलाहार मद की राशि का प्रतिवेदन जमा करने और भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले में आरोपी कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा था.
 

Simdega: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सिमडेगा के केरसई प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में कार्यरत कर्मचारी अनिल खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार, केरसई प्रखंड के एक विद्यालय से जुड़े मामले में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फलाहार मद की राशि का प्रतिवेदन जमा करने और भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले में आरोपी कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी.


ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर बुधवार को आरोपी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया.

 

बताया गया कि विद्यालय को अंडा और फलाहार मद में एक लाख से अधिक रुपये की राशि आवंटित हुई थी. खर्च का प्रतिवेदन जमा करने के बाद संबंधित कर्मी द्वारा भुगतान और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ रांची ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही